मां बनने के बाद भी दिखाया दम

खेलों में नारी शक्ति का जलवा कायम श्रीप्रकाश शुक्ला दुनिया का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है  जहां महिलाओं ने अपनी सफलता का लोहा न मनवाया हो। महिला खिलाड़ियों के लिए शादी और बच्चों के बाद खेल में वापसी करना कठिन होता है लेकिन उससे भी मुश्किल होता है अपने ‘स्वर्णिम’ प्रदर्शन को दोहराना। खेलप्रेमियों को इस बात का इल्म होना चाहिए कि भारत सहित दुनि.......

अलका लाम्बा के अमर्यादित बोल

प्रधानमंत्री मोदी और पहलवान योगेश्वर दत्त को कहा भला-बुरा   श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। आज देश संक्रमणकाल के दौर से गुजर रहा है। ऐसे नाजुक समय में जब हमें सब्र रखते हुए लोगों की मदद को आगे आना चाहिए, अलका लाम्बा जैसी हल्की सोच की महिला ने देश के प्रधानमंत्री और खिलाड़ी योगेश्वर दत्त के खिलाफ जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया वह उ.......

जापान दुनिया से छिपा रहा था अपनी बीमारी!

ओलम्पिक खेलों का टलना अच्छी बात नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पिछले एक महीने के भीतर ही दुनिया भर के लगभग सारे बड़े खेल टूर्नामेंट्स रद्द कर दिए गए। विश्व की सबसे महंगी टी-20 क्रिकेट लीग IPL को भी टाल दिया गया, जिस तरह से इस अनजान बीमारी से लोग मर रहे थे, उससे ओलंपिक भी अछूता नहीं रहा। यह तकरीबन तय लग रहा था कि टोक्यो 2020 को आगे बढ़ा दिया जाएगा और हुआ भी यही। इतिहास में पहली बार किसी बीमारी की वजह से ओलंपिक एक साल के लिए टाल दिया गया। टो.......

ओलम्पिक टलना खेलहित में

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस जो मौत का तांडव खेल रहा है और दुनिया जिस तरह आतंक में जी रही है, उसमें ओलंपिक खेलों के होने का कोई औचित्य नजर नहीं आ रहा था। यह संभव भी नहीं था क्योंकि अब तक ओलंपिक में भाग लेने वाले लगभग आधे खिलाड़ियों का फैसला भी नहीं हो सका था। महामारी के चलते तमाम खेलों की क्वालीफाइंग स्पर्धाएं भी आयोजित नहीं की जा सकी थीं। इतना ही नहीं, पहले कनाडा ने ओलंपिक खेलों में भाग नहीं लेने.......

खेलों से बढ़ता है भाईचारा, हर काल में खेल जरूरी

शिवम शुक्ला हर जीव जन्म से ही खेलना-कूदना शुरू कर देता है। खेल सिर्फ मानव ही नहीं हर जीव की एक ऐसी कार्यशैली है जिसमें शारीरिक शक्ति में बढ़ोत्तरी के साथ ही मानसिक ताजगी का अहसास होता है। हर काल में मनुष्य ने खेलों को अपने मनोरंजन का माध्यम बनाया है। हर.......

कई दिग्गज खिलाड़ियों का टूट सकता है सपना

टोक्यो ओलम्पिक एक साल आगे बढ़ने से खिलाड़ी असमंजस में खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक का अगले साल तक स्थगित होना कई दिग्गज खिलाड़ियों की स्वर्ण पदक की उम्मीदों के लिए और कड़ी चुनौती हो गया है। ये खिलाड़ी अपने करिअर के अंतिम पड़ाव में हैं और जिनका यह अंतिम ओलम्पिक हो सकता है। इन दिग्गजों में गोल्फर टाइगर वुड्स शामिल हैं जिनकी उम्र 44 हो गई है। इसके अलावा टेनिस स्टार रोजर फेडरर.......

जान है तो जहान है

ओलम्पिक खेल रद्द होने पर बोले भारतीय खिलाड़ी खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। जिन्दगी पहले है, खेल बाद में। हम खेलों के लिए इंतजार कर सकते हैं। जान है तो जहान है। टोक्यो ओलम्पिक खेलों के कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की यह पहली प्रतिक्रिया थी। हर चार साल में होने वाले ओलम्पिक खेल टोक्यो में 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच आयोजित किए जाने थे, लेकिन जापान के प्र.......

कैसे हुई थी ओलंपिक की शुरुआत

ओलंपिक अधिकारियों ने टोक्यो की सराहना अब तब के सबसे अच्छे मेजबान शहर के रूप में की थी, लेकिन कोई भी कोरोना वायरस महामारी से निपटने की योजना नहीं बना सका, जिससे 2020 खेलों के अभूतपूर्व स्थगन के लिए मजबूर होना पड़ा। आयोजकों ने तैयारियों से सबका दिल जीता, लेकिन वायरस से हार गया। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने मंगलवार को आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक से चर्चा कर इन खेलों को अगले साल तक टालने का फैसला कर लिया। यह पहला मौका है जब किसी बीमारी की वजह से खेलों का महाकुंभ कहलाए जा.......

इंतजार अमित पंघाल के स्वर्णिम पंचों का

आखिर परिवार की त्याग-तपस्या रंग लाई है, अभावों की तपिश ने अमित पंघाल के घूसों में इतनी ताकत भर दी कि वह टोक्यो ओलंपिक के लिये अपना टिकट बुक करा चुका है। जब ओलंपिक के लिये मुकाबला जीतने की खबर आई तो उसके गांव में होली से पहले ही रंगों की रंगत नजर आई। जब छोटी-सी खेती में गुजर-बसर नहीं हुई तो अमित के पिता विजयेंद्र सिंह ने ट्रक चलाकर परिवार की जरूरतें पूरी कीं। .......

अपना आकाश पाने की जद्दोजहद

कह सकते हैं ये आस्ट्रेलिया का सुपर संडे था। उनका लंबा अनुभव था, घरेलू मैदान था तथा उनका मनोबल बढ़ाने के लिये मेलबार्न क्रिकेट ग्राउंड में पहली बार रिकॉर्ड 86 हजार दर्शक थे। हां, भारतीय महिला क्रिकेटरों का बल्ला नहीं चला। शायद रविवार उनका दिन नहीं था। पूरे टूर्नामेंट में यदि कप्तान सिर्फ तीस रन ही बना पाये तो टीम के मनोबल पर असर पड़ना स्वाभाविक था। आस्ट्रेलिया ने टॉस भी जीता और मैच भी। पांचवीं बार .......